जननायक चंद्रशेखर के नाम से हटे तीन अक्षर, बेरूआरबारी ब्लॉक के मुख्य गेट की अनदेखी!


सुखपुरा / बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बलिया जनपद की माटी ने देश को कई महान सपूत दिए हैं, उन्हीं में से एक थे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर, जिनकी पहचान पूरे पूर्वांचल की शान के रूप में होती है। दुर्भाग्यवश, उसी जनपद के बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय पर लगा एक बोर्ड आज उनकी स्मृति का अपमान कर रहा है। इस बोर्ड से उनके नाम के तीन महत्वपूर्ण अक्षर बीते काफी समय से गायब हैं, लेकिन अब तक न किसी जनप्रतिनिधि की नज़र पड़ी और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी की।

यह बोर्ड बेरूआरबारी ब्लॉक के मुख्य द्वितीय प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। कभी यह द्वार पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह (अनु जी) के प्रयासों से बनवाया गया था और तब पूरे परिसर का नवनिर्माण कर उसे जनपद के सबसे सुंदर ब्लॉकों की श्रेणी में लाया गया था। आज भी परिसर का सौंदर्य बरकरार है, लेकिन जननायक चंद्रशेखर के नाम की यह अनदेखी न केवल संवेदनहीनता दर्शाती है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता पर भी सवाल खड़े करती है।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कई मंचों से उनके योगदान और विचारों को याद किया गया। लेकिन उसी जनपद के इस महत्वपूर्ण ब्लॉक में उनके अधूरे नाम वाला बोर्ड किसी की आंखों में नहीं चुभा!

इस विषय पर जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकारा कि बोर्ड से कुछ अक्षर गायब हैं और कहा, “गेट पर से जो अक्षर हटे हैं, उन्हें जल्द ही ठीक कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”

Editor CP pandey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

2 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

2 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

2 hours ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

19 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

19 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

19 hours ago