ट्रक-पिकअप के सीधी टक्कर में तीन घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित डूहिया पुलिया के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में आम से लदी पिकअप और लोहे के एंगल से भरे ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
हादसे में पिकअप चालक मोहम्मद शरीफ (48 वर्ष) और खलासी वकील (25 वर्ष), दोनों निवासी बाराबंकी, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र निवासी अमित साहनी (24 वर्ष) को दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ।
घायलों को पहले मलौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमित और वकील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही धनघटा थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया।
इसी दौरान, एक अन्य ट्रक जो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पार कर रहा था। असंतुलित हो कर सड़क से नीचे पलट गया। हालांकि चालक आशीष और खलासी विशाल को कोई चोट नहीं आई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गौ सदन में अचानक पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं की खुली पोल

मधवलियां गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए सख्त…

2 hours ago

गांव चलो अभियान: दोस्तपूरा शक्ति केंद्र पर स्वच्छता और जनसंपर्क से जागरूकता की नई पहल

स्वच्छता के साथ विकास का संदेश, दोस्तपूरा में भाजपा का विशेष अभियान कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की…

2 hours ago

रेलवे ट्रैक पर मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक…

2 hours ago

CCTV में कैद मौत का लाइव मंजर, वकील पर बरसी गोलियां

मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

11 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

19 hours ago