किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव में रविवार/सोमवार की रात एक 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर में दुपट्टे से लटका हुआ मिला। घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार किशोरी की मां बाहर गई हुई थीं, जब घर लौटीं, तो उन्होंने अपनी बेटी को छप्पर वाले मकान के एक कमरे में फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर मां की चीख निकल गई, जिसे सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए।
बताया गया है कि घटना के समय मृतका के पिता बजरंगी घर पर नहीं थे और किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी शचिन्द्र नाथ राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

3 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

3 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

4 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

4 hours ago