पीआरकेएस के केंद्रीय कार्यालय में भरा तीन फीट पानी, पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने की सफाई

👉एक सप्ताह में ठीक नहीं हुई नालियां तो होगा आंदोलन : विनोद

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)17 सितम्बर..

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ(पीआरकेएस) के गोरखपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय परिसर में महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा सफाई किया गया। स्टेशन और रेलवे कालोनियों के वर्षा का पानी नाला जाम होने के नाते केंद्रीय कार्यालय पर कमरों में तीन फीट तक भर गया था।

👉नालों के जाम होने से समस्या हुई विकराल, शिकायत के बावजूद रेल प्रशासन उदासीन

रेल प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी न तो नाले को बंद कराया जा रहा है और नही सफाई कराई जा रही है।महामंत्री विनोद राय अधिकारियों को वीडियो भेज कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारी के आवासों में और कार्यालयों में पानी घुस जा रहा है। इससे दुर्दशा का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय कार्यालय पर देवेंद्र प्रताप यादव, संगठन मंत्री रामकृपाल शर्मा, बीपी मिश्र, सतीश चंद्र अवस्थी, मुख्यालय मंडल मंत्री विक्रम देवेश सिंह, वैभव, हेमंत, दीपक, दयाशंकर चौधरी आदि पदाधिकारी व कर्मचारियों ने सफाई की और प्रशासन से तत्काल सभी नालों को तुरंत ठीक कराए जाने की मांग की ताकि वर्षा के पानी का समुचित निपटान हो सके।

👉100 से अधिक कर्मचारियों की छत से टपक रहा पानी

100 से अधिक कर्मचारियों ने शिकायत की है कि छत चू रहा है और कभी भी बिल्डिंग का छत गिर सकती है।बिछिया, बौलिया, जयपुर सभी जगहों से महामंत्री विनोद राय के पास फोन आ रहा है। महामंत्री ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर सभी नाले को दुरुस्त नहीं कराया गया तो पीआरकेएस के केंद्रीय पदाधिकारी धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।

👉बिछिया व बौलिया कालोनी में जाम नाली से जलभराव

रामकृपाल शर्मा ने कहा ऐसी स्थिति मैंने कभी नहीं देखा है बीपी मिश्रा ने कहा अब कर्मचारियों को सड़क पर उतरने का समय आ गया है। देवेंद्र प्रताप यादव ने कहा जल्द ही मीटिंग बुलाकर कार्रवाई करने के लिए बैठक किया जाएगा। सतीश चंद अवस्थी ने कहा कि हमारे कर्मचारियों का आवासों की स्थिति बहुत खराब है लिस्ट बना करके प्रस्तुत किया जाएगा।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

15 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

20 minutes ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

26 minutes ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

32 minutes ago

सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…

38 minutes ago

ग्वालियर में मनोज वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…

44 minutes ago