तीन दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत, ग्राम बालू छापर में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा के प्रथम दिवस पर पंडित विनय मिश्र ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए कहा कि, प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त कर लेने में वह शक्ति है जिससे आप जगत की संपूर्ण वस्तुओं को प्राप्त कर सकते हैं। रामचरितमानस के किष्किंधा कांड का उद्धरण देते हुए कहा कि, सीता माता की खोज के लिए जब भालू बंदरों की सारी सेना विभिन्न दिशाओं में जाने लगी उस समय सबसे पीछे हनुमान जी बैठे हुए थे, प्रभु के बुलाने पर हनुमान जी प्रभु के समक्ष उपस्थित होकर प्रणाम किया और प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को आशीर्वाद दिया। गोस्वामी जी कहते हैं पाछे पवन तनय सिरु नावा, राम काज लगी निकट बुलावा, उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर लंका प्रवेश के समय दुर्गम से दुर्गम शक्तियों का सामना करते हुए, त्रिजटा लंकिनी आदि को परास्त करते हुए, हनुमान जी ने लंका में प्रवेश किया। इसके पीछे प्रणाम कर आशीर्वाद लेने की कृपा ही प्राप्त थी, जो आगे जाकर हनुमान जी ने भगवत कृपा से, मंदिर मंदिर प्रति कर सोधा, देखउ जह तह अगणित जोधा, हनुमान जी ने पूरी लंका का भ्रमण किया सब के पीछे प्रणाम के आशीर्वाद का श्रेय था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

25 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

26 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

30 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

1 hour ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

1 hour ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

1 hour ago