श्री श्याम जयंती महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से, निकलेगी शोभायात्रा

गोण्डा/(राष्ट्र की परम्परा)l कार्तिक सुदी देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री श्याम जयंती महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में मनाया जाएगा मंदिर ट्रस्ट के मंत्री सुरेश भावसिंहका ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आज भव्य निशान शोभायात्रा से शुरू होगी यह निशान शोभायात्रा प्रातः 9:00 श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निकलकर श्रीं अग्रसेन चौराहा ,नूरामल मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी से वापस श्री श्याम मंदिर में समापन होगा और शुक्रवार 4 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ कोलकाता से आए आमंत्रित पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया द्वारा किया जाएगा। और राहुल सिन्हा एंड ग्रुप कोलकाता द्वारा नृत्य नाटिका का भी आयोजन किया गया है और केक काटकर बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा ।मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक गोविंद जालिका ने बताया शनिवार 5 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया गया है कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसमें अनिल मित्तल, विमलेश सिंघल, अजय अग्रवाल, आलोक भावसिंहका ,आशीष भावसिंहका, आशुतोष सिंघल, अरिहंत जैन, पुनीत बंसल ,नितेश मित्तल को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

1 hour ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

2 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

3 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

3 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago