Categories: Uncategorized

ग्राम पंचायत शाहपुर इटई में तीन दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर इटई में तीन दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान 28 राज मिस्त्रीओं को भूकंप रोधी घर, मकान, भवन बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के बारे में तकनीकी जानकारी से लैस किया गया।
मास्टर ट्रेनर रवि वर्मा द्वारा सोक पिट, नाडेप, कंपोस्ट पिट, वर्मी, और आरआरसी सेंटर,
गड्ढा वाला जलबन्द शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी दी गई। इस दौरान राजमिस्त्रियों से मौके पर निर्माण भी कराया गया। एडीओ पंचायत मानिक राम मौर्य ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राजमिस्त्री को कुशल मजदूर का प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसके बाद उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। उन्होंने घर-घर शौचालय निर्माण में दो लीज पीट वाले शौचालय को पर्यावरण के लिए हितकारी बताया।
ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, ग्राम प्रधान राम अभिलाख वर्मा, कंसलटिंग इंजीनियर प्रमोद सोनकर, खंड प्रेरक देवेंद्र ओझा, सूर्य प्रकाश सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

5 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

14 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

15 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago