डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शांन्ति एवं सकुशल संम्पन्न कराये जाने व चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना धर्मसिंहवा अन्तर्गत बरगदवा माफी गांव में मय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया गया ।
अधिकारीद्वय द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से आदर्श आचार संहिता के पालन की अपील की गई व जगह-जगह रुककर आम जनता से बातचीत की गई तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी । गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद संतकबीरनगर पुलिस व प्रशासन शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल योगेश्वर सिंह, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण व पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

5 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

14 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

15 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago