तीन मारपीट का मुकदमा दर्ज

मऊ /कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा )l स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खुखुन्दवा निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई को पैसे चोरी करने के आरोप में मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में तीन नामदज व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
ग्राम खुखुन्दवा निवासी सत्यव्रत राय पुत्र राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी में कहा है कि, उसके भाई देवव्रत राय को गांव के ही त्रिभुवन राय उर्फ राघवेंद्र पुत्र दीनानाथ राय 10- 12 वर्षों से बहला फुसलाकर अपने घर रखे रहे तथा घर का काम काज कराते थे। 21 नवम्बर की रात्रि पैसा चोरी करने के आरोप में भाई देवव्रत को बुरी तरह मारा पीटा गया, तथा फंदे से लटका दिया गया। जब उसकी हालत खराब हो गई तो उन्होंने मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस घटना की सूचना हमें व परिजनों को नहीं दी गई।
घटना की जानकारी मिलने पर जब मैं उनके यहाँ 22 नवम्बर को 12.40 पर पूछताछ करने गया तो, घर के गेट पर ही त्रिभुवन राय व उनके दो बेटों रोहित तथा छोटू राय तथा कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मुझ पर हमला कर दिया गया तथा भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुये पटककर मारा पीटा गया। जिससे काफी चोटें आयी हैं। शोर शराबा सुनकर मेरी माँ बिन्दु देवी बचाने आयी तो उन्हें भी मारपीट कर आरोपियों ने घायल कर दिया। तथा थाने में जाने पर जान से मारने की धमकी दिया।
शिकायत कर्ता सत्यव्रत राय के तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

6 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

7 hours ago