काम दिलाने के बहाने बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने किया खुलासा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कैंट पुलिस ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो गरीब मजदूर को काम दिलाने के बहाने उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की घटना कारित करते थे, इस मामले में कैंट पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने उनके पास से आठ लूट का मोबाइल 82050 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन सहित अन्य दस्तावेज को बरामद किया है। घटना का खुलासा सिविल लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने किया। खुलासे के दौरान एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा मौजूद रही।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि यह गोरखपुर के रानीडीहा में किराए का कमरा लेकर घटना को अंजाम दिया करते थे पकड़े गए गैंग का मुख्य सरगना लक्ष्मीकांत सिंह उर्फ राणा सिंह जो गाजीपुर का रहने वाला है,इसके साथी गुलरिया क्षेत्र के अंगद कुमार और सिकरीगंज के वासुदेव शर्मा है जिन्हें गिरफ्तार करके आज सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। अब तक पुलिस को पांच लोगों ने शिकायत किया है उनकी तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी जलसाजी के दौरान अपने आप को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बन कर भी वसूली करते थे, यह लोगो को काम दिलाने के नाम पर उन्हें बंधक बनाते थे और मारपीट कर उनका नगदी मोबाइल फोन लूट लेते थे। गूगल पे और फोन पे के माध्यम से डरा धमका कर खाते में पैसा मांगते थे अब तक इन लोगों ने 15 घटनाओं को अंजाम दिया हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा, उपनिरीक्षक अंजय सिंह, उप निरीक्षक शुभम श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

4 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

4 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

5 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

5 hours ago