अवैध बांधकाम पर कार्यवाही करने गये अधिकारी की टांग तोडने की दी धमकी

सरकारी काम में बाधा पहुचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक 1 के बीट निरीक्षक विराज भोईर के साथ अवैध निर्माण कर रहे मकान मालिक ने धक्का-मुक्की व गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। वही पर मकान मालिक द्वारा सरकारी काम में रूकावट पैदा करने तथा सरकारी कर्मचारी के ऊपर हमला करने जैसे, संगीन अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक 1 के बीट निरीक्षक विराज भोईर अपने सहयोगी सुनिल चापा साबले, हेंमत संखे के साथ आज बुधवार दोपहर के दरमियान अपनी टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इस दरमियान खंडुपाडा रोड़ स्थित नाला के पास बने मकान नंबर 1366 के, कारखाना मालिक मेराजुद्दीन जियाउद्दीन अंसारी पालिका प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति ना लेते हुए, अनाधिकृत कारखाना का मरम्मत कर रहे थे। इसी करखाना को एक दि‌न पूर्व सहायक आयुक्त ने महाराष्ट्र प्रादेशिक व नगर रचना अधिनियम 1966 के कलम 54 नुसार नोटिस जारी किया था। जो आज इस अवैध बांधकाम पर चिपकाना भी था। इस समय बीट निरीक्षक विराज भोईर ने मकान मालिक को नोटिस देकर कहा कि, कारखाने के मरम्मत के काम को पालिका प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है, इसका मरम्मत का काम बंद कर दों जिसके कारण मकान मालिक मेराजुद्दीन जियाउद्दीन अंसारी नाराज़ होकर विराज भोईर सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों को गाली गलौज देते हुए टांग तोड़‌ देने की धमकी दी, और धक्का- मुक्की कर कारखाना व कंपाउंड से बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।पुलिस ने मेराजुद्दीन जियाउद्दीन अंसारी के विरूद्ध भादंवि की धारा 353,332,504,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच कर रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago