जल लेकर शिवभक्त बूढ़ेश्वर बाबा मंदिर हुए रवाना
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । चौधरी चरण सिंह गिरिजापूरी बैराज पर कांवर यात्री जल भरकर मिहिपुरवा अंतर्गत बुढ़ेश्वर उर्फ बुढ़वा बाबा पर जल चढ़ाने को रवाना हुये। पावन पर्व भोलेनाथ शंकर का सावन महीना चल रहा है, और इस बार सावन 59 दिनों का है कई महान विद्वानो का कहना है कि ऐसा संयोग 12-13 वर्षो में एक बार बनता है। भक्तगण भी खुश है कि इस बार भोलेनाथ को दो माह तक चल चढ़ाने क मौका मिलेगा।हरखापुर ग्रामसभा के हज़ारो की संख्या में शिव भक्त विगत कई वर्षों से सावन के महीने में गांव से जाकर चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज से जल भरकर बुढ़वा बाबा, व अन्य शिव स्थलों पर चढ़ाते है। सुजौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने कांवरियों का पूर्व की भांति आज भी आदर सत्कार करते हुए स्वागत किया। कांवरियों ने भी प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुप्ता की सेवा भाव को देखते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रधान प्रतिनिधि के लिए मंगल कामना करते हुए भोलेनाथ का जयकारा लगाया। कांवरियों ने चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज़ से जल संकल्प कराकर बुढ़ेश्वर बाबा को रवाना हुए। बोल बम की गूंज के साथ जल चढ़ाया गया। दूर-दूर तक काफी देर तक सुनाई देती रही। सुजौली थाना प्रभारी सौरभ सिंह, उप निरीक्षक ओम प्रकश यादव, उप निरीक्षक शंकर सिंह, उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, उप निरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, विजय पासवान व पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी पैनी नजर रखते हुए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। और सम्पूर्ण शांति व्यवस्था के साथ सभी कांवरिया जल भरकर बुढ़ेश्वर बाबा के लिए रवाना हो गये। कांवरियों को रास्ते में किसी प्रकार की खाने पीने की परेशानी ना हो, इस लिए सुजौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुप्ता की ओर से जल – पान सभी भक्तगणो को खिलाया पिलाया गया।
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…