बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गायत्री शक्तिपीठ के सिद्ध पीठ यज्ञ शाळा में नवरात्रि की सामूहिक पूर्णाहुति के कार्यक्रम में प्रतिवर्ष की भांति, पंच कुंडी यज्ञशाला में लगभग दो हजार भाइयों बहनों ने हवन पूजन किया | नवरात्रि का पर्व आत्म परिष्कार का पर्व है, हम अपने आंतरिक एवं वाह्य दोष दुर्गुणों को छोड़ने तथा सद्गुणों को विकसित करने के लिए दुर्गा शक्ति की आराधना करते हैं | पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समस्त देव शक्तियों की समुच्य शक्ति का प्रतीक दुर्गा का अवतरण है जिन्होंने महिषासुर राक्षस का वध किया जो आंतरिक एवं वाह्य असंयम का प्रतीक है | संस्थापक ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल मुख्य यजमान द्वारा पूजन अर्चन,कन्या पूजन आदि संपन्न किये गए |
सामूहिक यज्ञायोजन में शक्तिपीठ के सभी भाइयों बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक श्रम सहयोग किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदंबिका पाण्डेय,सर्वेश श्रीवास्तव,के के पाण्डेय,कपिल देव,श्याम पाण्डेय, हरिशंकर, विशाल,रेखा चौधरी, स्मृति सिंह, पल्लवी गुप्ता, प्रभाकर, संतोष, राजकुमार, महेश्वरानंद, दिनेश,शिवम,मोनू,राजकुमार आदि ने सहयोग किया |
उन्होंने समस्त जनपदवासियो से अपील किया है की 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को सामूहिक सहभोज (भंडारा) का कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे होगा |जिसमे अपने पूरे परिवार और इष्ट मित्रो सहित सम्मिलित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करे |
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…