विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अक्टूबर को किया जाएगा- जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अक्टूबर को किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने दी है। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनाने के लिए इसी तारीख से 9 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इस दौरान 4, 5, 25 एवं 26 नवंबर तथा 2 एवं 3 दिसंबर अभियान की विशेष तिथियां निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले, प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फार्म 6, नाम पर आपत्ति करने के लिए फार्म 7, एवं किसी प्रविष्टि की शुद्धि/एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल में स्थानांतरित कराने, मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन तथा दिव्यांग मतदाता का चिन्ह्यांकन करने हेतु फार्म 8 भरा जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago