गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक: राजेश त्रिपाठी

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)02 सितम्बर.. बड़हलगंज में भाजपा संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी और शास्त्री के विचारों का भारत बनाने के लिए दिनरात एक किए हुए हैं। गांधी का चरखा जहां आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा देता है वहीं स्वच्छता के प्रति उनका आग्रह आज भी प्रेरित करता है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर भारत जहां प्रेरणा दे रहा है वहीं 1965 के युद्ध के विजय भारत की सेना के हौसले को बुलंद किए हुए है। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश पटेल ने आजादी के संघर्ष में गांधी के योगदान की चर्चा की। वहीं पूर्व प्रमुख राम बेलास यादव ने गांधी की अहिंसा और शास्त्री की ईमानदारी से सिख लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के सह प्रान्त प्रमुख डॉ. अश्वनी ओझा ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला मंत्री स्वतन्त्र सिंह ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पखवाड़े के समापन पर लोगों से खादी के वस्त्र खरीदने की अपील की। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप ने और संचालन दुर्गेश मिश्र महामंत्री ने किया। इस अवसर पर जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णकुमार गौंड, एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चन्दन पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तबस्सुम बानो, अमरमणि त्रिपाठी, वीरेंद्र एडवोकेट, रविकृष्ण अग्रवाल, श्रीकान्त सोनी, अष्टभुजा सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, गोपाल यादव, शैलेश शर्मा, निशा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, सुरेश मिश्र, अतुल शाही डबलू सोनकर, कमलेश वर्मा, धर्मेन्द्र सोनकर, रईस अब्बास, समीउल्लाह अंसारी, इकबाल अहमद, संजय दुबे, अशोक त्रिपाठी, राजकुमार निगम, आंनद शुक्ला श्रीनिवास ओझा, सूरज कसौधन, अंकित पटेल, दीपक शर्मा, अश्वनी तिवारी, अमर सिंह यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, चंद्रभान यादव, योगेन्द्र सिंह, राजेश दुबे, शिवानंद पटवा, विजय निगम, रामजीवर्मा, गीता सिंह, बेबी दुबे, संगीता गुप्ता, सूरज कुमार उपस्थित थें।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

22 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

22 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

22 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago