बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि, बुद्ध और बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के विचारों को गांव गांव तक पहुंचाया जायेगा और लोगों को जागरूक किया जायेगा ।
उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि, प्रजापति समाज सहित पूरा बहुजन समाज मौर्या के समर्थन मे खडा है, और आर-पार की लडाई लडने के लिए तैयार है ।
उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग एक साजिश के तहत बाबासाहेब द्वारा समता’ समानता, बंधुत्व, भाईचारा और न्याय पर आधारित दिये गये, पवित्र संविधान को समाप्त कर विषमता पर आधारित मनुस्मृति के विधान को हर हाल मे लागू करना चाहते है,और पवित्र संविधान की प्रतियां जला रहे है। बावजूद इसके सरकार उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है।उन्होंने कहा कि मनुवादियों की इस कलुषित मंशा को सफल नही होने दिया जायेगा।
उन्होंने बहुजनो द्वारा की जा रही जातीय जनगणना की मांग का समर्थन करते हुए, कहा की इस गणना से पिछडावर्ग की जातियों की संख्या की वास्तविक जानकारी होगी और पिछडावर्ग के लोग अपनी संख्या के आधार पर हर क्षेत्र मे अपनी भागीदारी की मांग करेंगे।इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामविलास प्रजापति भी मौजूद रहे ।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित देवरिया रोजगार मेला 2026 में कुल 402 अभ्यर्थियों…
एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…
कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर…
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव से कम…
योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…