30 जुलाई तक करें आवेदन: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसम्बर 2025) के अवसर पर दिव्यांगजन के हितार्थ उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में आवेदन पत्र/प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी ने दी।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार हेतु निर्धारित श्रेणियों में दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, प्लेसमेंट अधिकारी/एजेंसी, कार्यरत व्यक्ति/संस्था, प्रेरणास्त्रोत व्यक्ति, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला, ब्रेल प्रेस, अनुकूल वेबसाइट, दिव्यांग खिलाड़ी, सृजनशील दिव्यांग बालक-बालिका तथा दिव्यांगजन हेतु नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास शामिल हैं। साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी भी नामित किए जा सकते हैं।
राज्य स्तरीय पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप भारत सरकार की वेबसाइट www.disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 30 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, संजय पैलेस, आगरा कार्यालय में जमा करें।
उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रस्तावों को जिलाधिकारी की संस्तुति सहित निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को प्रेषित किया जाएगा।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…