दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना : इच्छुक दिव्यांग दंपत्ति करें आवेदन, मिलेंगे 15 से 35 हजार तक प्रोत्साहन राशि

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा) दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग दंपत्तियों को 15,000 से लेकर 35,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। यह जानकारी आज जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी ने दी।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक दिव्यांग दंपत्तियों को ऑनलाइन पोर्टल www.divyanjanupsdc.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन वर्तमान और पिछले वित्तीय वर्ष में विवाह कर चुके दंपत्तियों के लिए मान्य होगा।

योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का विवरण:

यदि युवक दिव्यांग है तो – ₹15,000

यदि युवती दिव्यांग है तो – ₹20,000

यदि दोनों दिव्यांग हैं तो – ₹35,000

पात्रता की मुख्य शर्तें:

युवक की आयु विवाह के समय 21 से 45 वर्ष के बीच हो।

युवती की आयु विवाह के समय 18 से 45 वर्ष के बीच हो।

दंपत्ति में कोई भी आयकरदाता न हो।

दिव्यांगता 40% या उससे अधिक हो (CMO प्रमाणपत्र आवश्यक)।

आवश्यक दस्तावेज़:

संयुक्त नवीनतम फोटो जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट हो

विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र / शादी कार्ड

आयु प्रमाण पत्र (जन्मतिथि सहित)

दिव्यांगता प्रमाण पत्र (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत)

दोनों का आधार कार्ड

राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता

निवास प्रमाण पत्र

आय व जाति प्रमाण पत्र

Editor CP pandey

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

2 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

2 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

8 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

8 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

8 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

9 hours ago