गड़हा महोत्सव में इस बार भी होगी ट्वेंटी-ट्वेंटी प्रतियोगिता

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l प्रतिवर्ष लगने वाला गड़हा महोत्सव इस बार भी दो दिवसीय होगा। महोत्सव में पहले दिन 4 नवम्बर को कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और गीत संगीत की प्रतियोगिता ट्वेंटी-ट्वेंटी आयोजित की जाएगीl जबकि दूसरे दिन 5 नवंबर को रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्र मणि राय ने बताया कि ट्वेंटी ट्वेंटी प्रतियोगिता के लिए फार्म मिलना शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 14 से 20 वर्ष तक के प्रतिभागी गड़हा विकास मंच के भरौली स्थित कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म मिलने की अंतिम तिथि 20अक्टूबर तक है। गड़हा महोत्सव के मंच पर ट्वेंटी ट्वेंटी प्रतियोगिता का इंतजार पूरे भोजपुरी भाषी युवा कलाकारों को रहता है। इस साल भी ट्वेंटी-ट्वेंटी प्रतियोगिता में 14 से 20 वर्ष तक के 20 कलाकारों के बीच मुकाबला होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

1 minute ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

7 minutes ago

सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…

13 minutes ago

ग्वालियर में मनोज वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…

19 minutes ago

दिल्ली चलो अभियान: महराजगंज से सैकड़ों शिक्षक तैयार, 4 अप्रैल को TET अनिवार्यता के विरोध में कूच

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले प्रस्तावित “दिल्ली चलो अभियान”…

25 minutes ago

मज़बूत इच्छाशक्ति के आगे हर समस्या छोटी होती है

प्रबल इच्छाशक्ति मुसीबतों से लड़ने की कुंजी है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया…

1 hour ago