Categories: Uncategorized

तीस प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय अटल सम्मान – बीएन तिवारी

रविन्द्र कुमार द्विवेदी, महामंडलेश्वर ममता राठौड़, महामंडलेश्वर अशोक महाराज और उद्योगपति मुन्ना लाल गोयल सहित शामिल हुई कई हस्तियां

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा उत्तर पूर्वी दिल्ली के आई एम ए भवन के सभागार में राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राम राणावत ने की। मुख्य अतिथि पायलट मस्टर्ड सरसों तेल निर्माता मुन्ना लाल गोयल, विशिष्ट अतिथि अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, महामंडलेश्वर ममता राठौड़ और महामंडलेश्वर अशोक महाराज सहित अन्य अतिथिगणों को मंच पर मोमेंटो देकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथिगणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में दी।

बी एन तिवारी ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में सम्मान समारोह के भव्य आयोजन के लिए अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राम राणावत और राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर बिपिन पयाल का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अटल भारत सम्मान फाउंडेशन निरंतर देशभक्ति, राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में विशिष्ट भूमिका निभा रहा है। गरीबों में कंबल एवं वस्त्र वितरण और जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में फाउंडेशन की भूमिका अविस्मरणीय रही है। जनसेवा का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसकी हिन्दू महासभा मंगलकामना करती है।
जारी बयान के अनुसार महामंडलेश्वर ममता राठौड़ ने अपने संबोधन में स्पष्ट उद्घोष किया कि विश्व में सनातन धर्म ही एकमात्र धर्म है। इस्लाम, ईसाइयत इत्यादि धर्म नहीं वरन मजहब और पंथ मात्र हैं। उन्होंने भारतीय मुसलमानों और ईसाइयों से घर वापसी कर सनातन में पुनः दीक्षित होने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई किसी मनुष्य विशेष से नहीं वरन हिन्दू विरोधी और राष्ट्रविरोधी विचारधारा से है। पायलट मस्टर्ड सरसों तेल निर्माता मुन्ना लाल गोयल ने अपने संबोधन में सामाजिक कार्यों के लिए अटल भारत सम्मान फाउंडेशन और उनके पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो फाउंडेशन के सहयोग के लिए सदैव तैयार हैं।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने अपने संबोधन में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत की प्रशंसा कर उनके समाजसेवा के कार्यों में सहयोग की इच्छा व्यक्त की। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हिन्दू चिकित्सक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर बिपिन पयाल ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए फाउंडेशन के इतिहास और भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए देश के जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में फाउंडेशन से जुड़ने का आह्वान किया। महामंडलेश्वर अशोक महाराज, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता और डॉक्टर राजेंद्र योगी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित कर अटल बिहारी वाजपेई के अधूरे स्वप्नों को पूरा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, महामंडलेश्वर अशोक महाराज, पायलट मस्टर्ड सरसों तेल निर्माता मुन्ना लाल गोयल और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राम राणावत ने चिकित्सा, शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता और विधि क्षेत्र से जुड़ी तीस प्रतिभाओं को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित कर समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

1 hour ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

2 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

2 hours ago