धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की मनाई गयी तीसरी पुण्यतिथि

कपरवार /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कपरवार मे मनाई गई।इस अवसर पर अर्जुन सिंह ने कहा कि “नेता जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विचारधारा, संघर्ष और समाजवाद के प्रति समर्पण आज भी हम सबके दिलों में जीवित है।”कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में अनील गोस्वामी, कमलेश सिंह, पवन तिवारी, बासदेव राजभर, बबलू सिंह,श्रीराम सिंह, राजकुमार बारी,नथई कुशवाहा, शिवनाथ चौहान, सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में समानता और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

11 minutes ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

28 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

45 minutes ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

3 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

4 hours ago

सुपौल अपहरण कांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन बरामद; रुपये के विवाद की बात आई सामने

सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण और फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने युवक को अररिया से सकुशल…

4 hours ago