चार लाख से अधिक का जेवर व 8 हजार रुपये नगद चुराए
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर में चोरों ने बीती रात छत के रास्ते घर मे घुसकर चार लाख रुपये से अधिक के गहने व घर मे रखा आठ हजार रुपये नगद चुराकर भाग गए।इसकी जानकारी घरवालों को सुबह जागने पर हुई तो शोर मचाने लगे। इसकी लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को घर वालों ने दी।
क्षेत्र के मधवापुर निवासी विकास यादव पुत्र स्वर्गीय श्यामदेव यादव के घर अज्ञात चोरों ने बीती रात करीब एक बजे घर के छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते नीचे कमरे में उतरकर बक्से में रखा एक हार सेट,झुमका,पायल,नथिया ,चांदी का करधन व सोने की अंगूठी सहित करीब चार लाख रुपये के गहने व आठ हजार रुपये नगद मकान के छत पर बक्से को ले जाकर ताला तोड़कर चुरा ले गए।हालांकि घर के लोगों का कहना है कि उस समय हम समझे कि नील गाय आई होगी। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से देने के बाद मौके पर पुलिस गई थी।
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…