दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रीय किसान दिवस का किया गया आयोजन

अन्नदाता होता है किसान-डॉ. हरिन्द्र यादव

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )।भारत एक कृषि प्रधान देश है ।किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत योगदान होता है और यह कृषि कार्य करने वाले किसान हैं जो अन्नदाता होता है तथा वह धरतीपुत्र भी कहलाता है।कृषि किसी भी देश की रीढ़ है क्योंकि कृषि के द्वारा ही मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों का भी जीवन यापन होता है। आज हमारे देश के किसान अत्यंत ही वैभव संपन्न एवं समृद्ध हैं। आज देश नित नूतन ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। उक्त बातें दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के रूप में राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में बतौर मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने कही। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का जीवन किसानों के लिए समर्पित था वह किसानों के मसीहा थे तथा उनके द्वारा किसानों के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाएं आज भी गतिमान है। भारत सरकार किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना चला रही है जिससे किसानों में खुशी की लहर है। साथ ही फसल बीमा न्यूनतम लागत योजना के साथ तमाम तरह की योजनाएं किसानों से संबन्धित चल रही है जिससे भारत की कृषि व्यवस्था अत्यन्त बेहतर हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को किसानों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि जो अन्नदाता होता है वह भाग्य विधाता भी होता है।इस दौरान विद्यालय परिवार के वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह, शेषनाथ, माता प्रसाद, तुलसी प्रसाद ,डॉ. पंकज कुमार गुप्त ,सुनील कुमार, विनोद कुमार, विमल, रामसुखी यादव, अखिलेश मिश्र, आशुतोष कुमार, कृष्णानंद शुक्ल, शैलेश कुमार पटेल, दिलीप कुमार पांडेय, भवानी शंकर पांडेय, समीक्षा त्रिपाठी ,विवेकानंद त्रिपाठी, पूनम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह ,प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे। सूचना मीडिया प्रभारी डॉ राकेश कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

3 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

4 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

4 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

5 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

5 hours ago