शटर काट कर चोरो ने सर्राफा व्यवसायी के यहां चोरी

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ज्वैलर्स की दुकान का सटर काट कर अज्ञात चोरों ने सोने व चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया।अजय कुमार पुत्र राम सुन्दर की सादुल्लानगर बाजार में स्थित सर्राफा दुकान में अज्ञात चोरों ने 10/11 नवंबर की रात में दुकान का शटर काटकर वहां से लाखों के सोने और चांदी के आभूषण पार कर ले गए।घटना का पता तब चला जब सोमवार सुबह दुकान के मालिक अजय कुमार पुत्र राम सुन्दर निवासी गूमा फातमाजोत (जायसवाल मार्केट बाजार)अपनी दुकान खोलने आए।शटर टूटा देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को संदेह है कि घटना में किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसने दुकान की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी चोरों को दी होगी। घटना स्थल पर सीओ उतरौला राघवेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम व एसओजी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।पुलिस ने आसपास व बाजार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने आस-पास के सभी सर्राफा व्यवसायियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
व्यवसायियों में दहशत का माहौल चोरी की घटना से क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago