नकाब,लगाकर घटना को चोरों ने दिया अंजाम,जेवरात नगदी सहित लाखों रुपए की हुई चोरी,

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
नवाबगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद चोरी की घटना को दिया अनंजाम। एक बार फिर चोरों ने पुलिस के सुस्त कार्यशैली का फायदा उठाते हुए सबुना गांव में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने ग्राम पंचायत चौंगोई बिलासपुर के मजरा ग्राम सबुना गाँव निवासी विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय अम्बर लाल वर्मा के घर के पीछे के हिस्से में ईंट की मिट्टी से जुड़ाई मकान में रात को सेंध लगाकर घुस कर चोरों ने हाथ साफ किया, स्वर्गीय अम्बर लाल के पत्नी ज्ञानवती ने बताया की दीवाल में सेंध लगाकर भीतर रखे बक्से को तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के जेवर, कपड़े व नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन उठकर देखा तो पीछे दीवाल की ओर सेंध लगी हुई थी, विनोद कुमार ने थाना पर पहुंच कर चोरी की घटना की जानकारी दी। इस सम्बंध में जब थाना प्रभारी मिथलेश कुमार राय से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि घटने के बाबत प्रार्थना पत्र मिला है, पुलिस हर पहलू पर जांच में जुट गई है।गृहस्वामी ज्ञानवती ने बताया की परिवार के लोग रात में गहरी नींद में सो गए सुबह हुआ तो पता चला दीवाल में नकाब लगी हुई है जिसमें चोरों ने सोने चांदी के गहने तथा नगदी सहित लगभग लाखों रुपए का सामान चोर उठा ले गए हैं , पीड़ित गृह स्वामी ने चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago