सोहनपुर बजार के सोहनपुर बनकटा मार्ग स्थित बन्द मकान का चोरों ने ताला तोड़ा : आचार संहिता बे–असर

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार के मुताबिक भटनी नगर निगम से रिटायर हो कर आए सरकारी सेवक रहे बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम एकडंगा पंडित निवासी अशोक पांडेय के सोहनपुर बजार में सोहनपुर बनकटा मार्ग स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर के अंदर रक्खा बक्सा अलमारी आदि को तोड़कर अन्य सामान तीतर बितर कर दिया है। इसकी सूचना मकान मालिक को तब लगी जब विगत तीन रोज पूर्व आने के बाद पुनः अपने मकान पर आए वहीं तीन रोज पूर्व तक सब ठीक ठाक ही रहा है जबकि 9 अप्रैल की शाम 5:00 बजे अपने मकान पर जब पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ देख कर वे दंग रह गए। वही मकान मालिक की चीख पुकार को सुन कर आस-पड़ोस के लोग वहां मौके पर एकत्र हो गए जो कि इस घटना को देखकर आसपास के लोग में तरह तरह के चर्चा के बीच पुलिसिया सख्ती को ले कर सवाल उठने लगे की एक तरफ तो चुनाव आचार संहिता लागू है जिसमें अमूमन पुलिस अलर्ट मोड में रहती है जहां पैरा मिलिट्री फोर्स स्थानीय पुलिस निरंतर पैदल मार्च कर रही है वहीं आचार संहिता एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के क्षेत्र में मौजूदगी के बीच ही इस तरह से चोरी की घटनाओं को निरंतर अंजाम दिया जा रहा है। फिर चुनाव कैसे शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न होंगे।
बताते चलें कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी के आसपास एक बन्द मकान में ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी बक्से आदि तोड़ दिए थे। जबकि इसके पूर्व रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी के ठीक सामने ज्वेलरी के दुकान में नकाब लगाकर ज्वेलरी का सामान उड़ा लिया था, वही इंगुरी सराय ग्राम सभा में भी एक ही रात में चार बैटरियां चोरी कर एक टुल्लू पंप चोरी कर लिया था। जबकि अब 9 अप्रैल को यह घटना सोहनपुर बाजार में सामने आया है जिससे आम दुकानदार एवं भवन स्वामी सहित लोग अब निर्भय चोरों से भय खा रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव आचार संहिता को लेकर स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड में है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

34 minutes ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

4 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

4 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

4 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

4 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 hours ago