राजनीति का खेल चतुराई,
चालाकी भरा हुआ होता है,
इसे चतुर खिलाड़ी खेलते हैं,
मूर्ख लोग इसकी चर्चा करते हैं।
राजनीति की चर्चा में अपने
रिश्ते भी ख़राब कर लेते हैं,
पर नेता सारे अपने अपने
दल को श्रेष्ठ दल बताते हैं।
मौक़ा मिलते ही वे सत्ता की
ख़ातिर दल भी बदल लेते हैं,
आज इस दल में और वे कल
उस दल में गुल गुले खिलाते हैं।
अब तो परंपरा भी बदल गई,
वोट माँगने नेता नहीं आते हैं,
अपनी रैली और रोड शो में,
अपना ही भौकाल दिखाते हैं।
कोई वादे अब वे नहीं करते हैं,
जनता को हाथ नहीं जोड़ते हैं,
सारे राजनीति वाले सबसे बड़े
नेता का नाम गुणगान करते हैं।
हम अपनी बात करें तो अब तक
कोई नेता, कार्यकर्ता नहीं आये,
दस हज़ार सैनिकों के घर हैं यहाँ,
प्रत्याशी वोट माँगने नहीं आये।
आदित्य इसके पहले के चुनाव में
हर दल की बैठकें यहाँ होती थीं,
जनता से उन नेताओं के दल के
क़समें वादों की बातें भी होती थीं।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…