85 वर्ष पूर्ण कर चुके व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने तीनों विधानसभा में 20 एवं 22 मई को मतदान कार्मिक घर-घर जाकर करायेगें वोटिंग: एडीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में 85 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के पोस्टल मतदान में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया है कि मेंहदावल के लिए 51 मतदाताओं के सापेक्ष 06 मतदान टीम, खलीलाबाद के 51 मतदाता के 04 मतदान टीम तथा धनघटा के लिए 60 मतदाताओं के सापेक्ष 04 मतदान टीम लगाई गयी है। प्रत्येक टीम में मतदान कराने के लिए 02 कर्मचारी, 01 माइक्रो आवजर्वर, 02 सुरक्षा कर्मी तथा 01 वीडियोंग्राफर लगाया गया है। इस प्रकार 14 मतदान टीम में कुल 84 कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी व वीडियोंग्राफर लगाये गये है। समस्त पार्टियों को मतदाता सूची, रूट चार्ट स्टेशनरी, मोहर आदि उपलब्ध कराई गयी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि 20 मई 2024 को 85 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने के हेतु तीनों विधानसभा में पोलिंग पार्टी घर-घर जाकर 20 एवं 22 मई 2024 को मतदान करायेगें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि पोलिंग पार्टी 20 मई 2024 को प्रातः 07 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होगी।
इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी व जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा द्वारा पीपीटी के माध्यम से सम्बोधित किया तथा आवश्यक प्रपत्र वितरित किए।
इस अवसर पर समस्त जिला विकास अधिकरी सुरेश चन्द केसरवानी, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, एआरओ/उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे, एआरओ/उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी संजीव राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, वन्दोबस्त अधिकारी सहित मतदान कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

1 hour ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

1 hour ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

1 hour ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

1 hour ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

1 hour ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago