Newsbeat

भाजपा देहात मंडल की मासिक बैठक में पर्यावरण संरक्षण व संगठन मजबूती पर मंथन

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल की मासिक बैठक रविवार को बारां दीक्षित पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में नीरज शाही, अंगद तिवारी, दीवाकर सिंह, धीरेन्द्र तिवारी, संजय पासवान, अमरीश राय, रामजोखन निषाद समेत मंडल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago