भारत में ई-कॉमर्स और उत्सर्जन में होगी व्यापक वृद्धि

2030 तक हर साल होगा 8 मिलियन टन कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन-रिपोर्ट

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क क्लीन मोबिलिटी कलेक्टिव (सीएमसी) और स्टैंड.अर्थ रिसर्च ग्रुप (एसआरजी) की एक नई शोध रिपोर्ट में भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में 2030 तक मौजूदा स्तर से दस गुना वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में प्रति वर्ष 4 बिलियन (400 करोड़) पार्सल की डिलीवरी की जाती है जिसके 2030 तक बढ़कर 40 बिलियन (4,000 करोड़) पार्सल हो जाने का अनुमान है, जिससे इस क्षेत्र से 2030 तक 8 मिलियन (80 लाख) टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड का कुल वार्षिक उत्सर्जन (इमिशन) होगा।
यह एक वर्ष में 16.5 लाख पेट्रोल कारों या गैस से चलने वाले 20 बिजली संयंत्रों से होने वाले उत्सर्जन के बराबर है।
वैश्विक ई-कॉमर्स बाजार में भी बहुत अधिक वृद्धि का अनुमान है, साल 2022 में पूरी दुनिया में कुल 315 बिलियन (31,500 करोड़) पार्सल की डिलीवरी की गई, जो अनुमान के मुताबिक 2030 तक दोगुने से अधिक बढ़कर सालाना 800 बिलियन (80,000 करोड़) पार्सल हो जाएगा। रिपोर्ट इस तथ्य पर भी प्रकाश डालता है कि डिलीवरी में इस जबरदस्त बढ़ोतरी से 2030 में 160 मिलियन (16 करोड़) टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड (CO2) का कुल उत्सर्जन होगा, जो गैस से चलने वाले 400 बिजली संयंत्रों से होने वाले उत्सर्जन के बराबर है।
नवीनतम सीएमसी/एसआरजी रिपोर्ट, “कॉस्ट ऑफ़ कन्वीनियंस: रिवीलिंग द हिडेन क्लाइमेट एंड हेल्थ इम्पैक्ट्स ऑफ़ द ग्लोबल ई-कॉमर्स ड्रिवेन पार्सल डिलीवरी इंडस्ट्री थ्रू 2030” के मुताबिक परिवहन क्षेत्र, जिसका ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में वैश्विक स्तर पर पहले से बहुत बड़ा योगदान है, से होने वाले उत्सर्जन में 2030 तक बहुत अधिक वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट का पूर्वानुमान है कि सिर्फ लास्ट माइल डिलीवरी से होने वाला वैश्विक वार्षिक ई-कॉमर्स उत्सर्जन 2030 तक काफी उच्च स्तर पर पहुंचकर प्रति वर्ष 1.6 लाख टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड (CO2) का उत्सर्जन कर सकता है।
क्लीन मोबिलिटी कलेक्टिव के इंडिया कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थ श्रीनिवास ने कहा, “आने वाले वर्षों में ई-कॉमर्स और तेजी से बढ़ेगा, ऐसे में उद्योग को अपने बढ़ते इमिशन फुटप्रिंट की समस्या से निपटने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र से कार्बन उत्सर्जन ख़त्म करना न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है और भारत के विशाल आयात खर्च को बचाएगा, बल्कि उत्सर्जन और वायु प्रदूषण को कम करने और उससे बचने के अन्य फायदे भी हैं।
रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि 2023 से 2030 तक अगर व्यापार का यही वर्तमान परिदृश्य बना रहा, तो भारतीय के लोजिस्टिक मार्केट की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कंपनियां, जैसे अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट और डीएचएल सामूहिक रूप से अतिरिक्त 17 मिलियन (1.7 करोड़) टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन करेंगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ईद-उल- फितर, प्रशासनिक सतर्कता रही चाक-चौबंद

अलर्ट प्रशासन, सतर्क पुलिस और जागरूक जनता- तीनों के समन्वय से शांतिपूर्ण रही ईद महराजगंज…

6 minutes ago

महिला कल्याण व दिव्यांगजन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों को मिला लाभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

18 minutes ago

लखपति दीदी अभियान को रफ्तार देने की तैयारी, 3 करोड़ परिवारों को समूहों से जोड़ने का लक्ष्य

हर पात्र महिला को समूह से जोड़ना प्राथमिकता, समन्वित प्रयास से बनेगी लखपति दीदी महराजगंज…

26 minutes ago

हल्की बरसात ने खोली निर्माणाधीन सड़क की पोल, एक माह से गिट्टी-बालू डालकर छोड़ा गया रास्ता

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के ग्राम सभा तिलौली मे बन रही सड़क का निर्माण…

31 minutes ago

2 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता नाबालिग बरामद आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l तिलहर थाना क्षेत्र से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी…

38 minutes ago

नव निर्माण के नौ वर्ष: कृषि क्षेत्र में बदलाव की नई इबारत, 4 लाख किसानों को मिला सम्मान निधि का लाभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

45 minutes ago