मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित दो चकरोड एव वृक्षारोपण कार्य का किया गया सोशल ऑडिट

सोशल ऑडिट में सीडीओ ने किया प्रतिभाग,सम्बंधितों को दिए निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड-बैतालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़या में आयोजित सोशल आडिट में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया। आडिट के समय ग्राम सचिव, रत्नेश द्विवेदी, रोजगार सेवक धर्मेन्द यादव एवं सोशल आडिट टीम के शिवानन्द मिश्रा ब्लाक सोशल आडिट कोआडिनटर तथा टीम के अन्य सदस्य दिनेश जायसवाल, मुस्तफा अंसारी, वृन्दावती देवी उपस्थित थीं।
आडिट टीम द्वारा मनरेगा योजना अन्तर्गत निर्मित दो चकरोड एवं एक स्थल पर वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया था । आडिट के समय उपस्थित जॉब कार्डधारकों से मनरेगा योजनान्तर्गत अनुमन्य मजदूरी के संबंध में जानकारी चाही गयी तो किसी भी जाबकार्ड धारक द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आडिट टीम को निर्देशित किया गया कि आडिट करते समय कार्य की गुणवत्ता एवं उसमें पायी गयी अनियमितता का स्पष्ट उल्लेख किया जाए, किसी भी दशा में मात्र खानापूर्ति न किया जाए। अन्यथा भविष्य में आडिट किये जाने वाली परियोजना पर यदि शिकायत प्राप्त होती है तो आडिट के समस्त सदस्यों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

12 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

12 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

12 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

13 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

13 hours ago