कड़ी सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ईद-उल- फितर, प्रशासनिक सतर्कता रही चाक-चौबंद

अलर्ट प्रशासन, सतर्क पुलिस और जागरूक जनता- तीनों के समन्वय से शांतिपूर्ण रही ईद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व आपसी भाई-चारे, शांति और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अत्यंत कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। पूरे जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
शासन के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज स्वयं फील्ड में उतरकर थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र के परतावल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करते नजर आए। अधिकारियों ने नमाज स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नमाज के दौरान कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रत्येक ईदगाह और मस्जिद के आस-पास सुरक्षा घेरा बनाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। इसके साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की भी विशेष तैनाती की गई थी।
ईद के मौके पर सामाजिक समरसता का भी सुंदर उदाहरण देखने को मिला। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाई-चारे का संदेश दिया। स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन के साथ मिल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रशासन की अपील का व्यापक असर देखने को मिला, जहां आम जन-मानस ने पूर्ण सहयोग करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। पूरे जनपद में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पुलिस अधीक्षक ने सफल आयोजन के लिए समस्त पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और जनपदवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही इस प्रकार के पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो पाते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago