संस्कार भारती देवरिया के बाल गोकुलम कार्यक्रम में जमकर हुआ पक्षपात

पूर्व नियोजित पदाधिकारियों और परिचितों के बच्चों को ही देना था पुरस्कार तो कई स्कूलों में प्रचार कर के बुलाया ही क्यों ?

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS।
देवरिया जिले के संस्कार भारती द्वारा आयोजित बाल गोकुलम कार्यक्रम में बच्चों के साथ जम कर पक्षपात हुआ,

देवरिया जिले के संस्कार भारती हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के आस पास बाल गोकुलम कार्यक्रम करवाती है,जिसमे छोटे बच्चे श्री कृष्ण की वेशभूषा में सज सवँरकर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं, जिसमें उन्हें प्रथम, द्वितीय,तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है,
इस बार देवरिया के सुगर मिल ग्राउण्ड के पास संस्कृति मैरिज हाल में हुआ ये कार्यक्रम फिर विवादों में घिर गया,
आयोजन समिती के लोगों ने जमकर पक्षपात किया ऐसा वहाँ प्रतिभाग किये बहुत से बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाया,
देवरिया खास के तनय मौर्य की माता नेहा मौर्य ने बताया कि जब अपने लोगों में ही पुरस्कार का बंदरबाट करना था तो ये लोग कई स्कूलों में घुम-घूमकर बच्चों को क्यों बुलाए, ऐसा करके ये लोग बच्चों के मनोबल को तोड़ने का कार्य किये हैं।

पूर्व में भी विवादित रहा है ये कार्यक्रम,पूर्व में इस कार्यक्रम में बुलाए गए लोगों ने भी बताया कि ऐसा तो ये लोग हमेशा से ही करते हैं, पर ऐसे में बच्चों का मनोबल टूट जाता है ये बहुत गलत है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago