टेस्ट कराने गई गर्भवती महिला से नोकझोंक, सीएचसी में हुआ हंगामा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर के नवलपुर टोला की निवासी एक गर्भवती महिला के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब वह बच्चे की हार्टबीट जांच कराने पहुंची। जांच के दौरान स्टाफ से हुई नोकझोंक ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

बताया जा रहा है कि सदफ फातमा पत्नी शाहनवाज खान, अपने पिता नदीम खान के साथ सीएचसी के महिला वार्ड में बच्चे की हार्ट बीट जांच के लिए पहुँची थीं। पहले भी दो बार मशीन खराब होने के कारण उन्हें लौटा दिया गया था। इस बार भी उन्हें बताया गया कि मशीन खराब है और नर्स ने आला (स्टेथोस्कोप) से जांच की बात कही, जिससे नाराज होकर गर्भवती महिला और उनके पिता ने विरोध जताया।

मामले ने तूल पकड़ लिया और अस्पताल परिसर में जमकर बहस और हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ और डॉक्टरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, महिला के पिता नदीम खान खुद भी सीएचसी परिसर में कार्यरत हैं और वहीं रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्भवती महिला को बार-बार लौटाए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी थी, जिस कारण मामला इतना बिगड़ गया।
इस संदर्भ में पुछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि मशीन खराब नहीं थी मशीन की बैटरी डाउन थी जिसको बदल दिया गया था इस स्टॉप नर्सों की कमी से ऐसी शिकायतें आती है ।

rkpshomnath

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

1 hour ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

1 hour ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

2 hours ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

2 hours ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

2 hours ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

2 hours ago