पिकअप को पास देने के चक्कर में स्कूली वैन गड्ढे में फंसी, बड़ा हादसा टला

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रतसर नगर से पचखोरा मार्ग पर स्थित (बारी) यादव बस्ती के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे एक स्कूली वैन हादसे का शिकार होते-होते बच गई। वैन बच्चों को घर छोड़ने के बाद वापस लौट रही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप को पास देने के प्रयास में वैन चालक ने गाड़ी को सड़क के किनारे उतार दिया। उसी दौरान वैन जल जीवन मिशन के तहत सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में जा फंसी और असंतुलित होकर एक ओर झुक गई।
संयोगवश, उस समय वैन में कोई भी बच्चा सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वैन में मौजूद चालक और खलासी भी मामूली रूप से बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन के कार्य के चलते सड़क किनारे खुदे गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन वाहन फंस जाते हैं। सोमवार को भी एक ट्रक इसी गड्ढे में फंस गया था, जिससे मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

12 minutes ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

27 minutes ago

बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? जानिए सर्दी-जुकाम से लेकर मौसमी एलर्जी तक के लक्षण और बचाव के उपाय

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…

42 minutes ago

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

53 minutes ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

1 hour ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

1 hour ago