भाजपा के मंडल अध्यक्षों के घोषणा पर पदाधिकारियों को लगा बधाईयों का तांता

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जैसे ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं उनके जानने वालों द्वारा भी अपने सभी नव चयनित मंडल अध्यक्ष जनों को बधाईयों का तांता लग गया। जिसमें भाटपार रानी के लोक प्रिय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, भाजपा के ही अशोक कुमार सिंह (पूर्व जिला जज) समाज सेवी एवं भाजपा नेता बादल सिंह,गुड्डू गोस्वामी राहुल प्रताप सिंह सहित सभी चाहने वालों द्वारा नवचयनित मंडल अध्यक्षों विशंभर पाण्डेय भाटपार रानी मंडल,बनकटा से सीमा कुशवाहा, पड़री से मनोज वर्मा, सहित सभी को अपनी शुभ कामनाएं दी। बता दें भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के कुल चार में से पार्टी के द्वारा कुल तीन का ही चयन किया गया है। इन तीनों मंडलों के अध्यक्षों के चयन की घोषणा शीर्ष नेतृत्व द्वारा सोमवार को की गई। बताया जा रहा है मंडल अध्यक्ष के लिए 16 दिसंबर को ही अपना अपना नाम संबंधित जनों द्वारा भेजा गया था जिसमें भाटपार रानी से कुल 14 लोगों ने,नाम भेजा था जिनमें से भाटपार रानी के लिए विशंभर पांडेय को मंडल अध्यक्ष चुना गया। वह वर्तमान समय मे भी भाटपार रानी मंडल उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इनके द्वारा पूर्व में मंडल कोषाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्य किया है।नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य करते रहे हैं आगे अब और मजबूती से करेंगे।शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी सम्यक निर्वहन कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य हम करेंगे। वहीं बनकटा मंडल से सीमा कुशवाहा एवं पड़री मंडल से मनोज वर्मा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन सभी के निर्वाचित होने पर पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा,विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, राजकुमार शाही, पत्रकार राम दरस गुप्त जगदीश मिश्र सुशील शाही प्रेम सागर वर्मा,पवन कुमार गुप्ता संजय गुप्ता चंदन गुप्ता विक्रांत वर्मा श्रीकांत वर्मा राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ पवन कुमार राय,डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, धनंजय सिंह बघेल, सुरेश तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, संतोष शाही, आदित्य शाही, शैलेश सिंह, संतोष पटेल,गौतम प्रसाद, चंदन गुप्ता, राजेश गुप्ता, हनुमान जायसवाल, आनंद पियूष उपाध्याय, , लाल बाबू यादव,सोनू वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रितेश चौहान, मोहन गोंड, अशोक तिवारी, गुड्डू सहाय, सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भाटपार रानी के नए मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे को नगर के भी व्यापारियों ने बधाई दी

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

7 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

7 hours ago