पैमाइश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व हवाई फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के भागलपुर क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त तनाव उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट, गाली-गलौज और हवाई फायरिंग तक की नौबत आ गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर निवासी दो पट्टीदारों के बीच भागलपुर चौराहे के किनारे स्थित लगभग दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के निपटारे के लिए रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश शुरू की।

जैसे ही पैमाइश की प्रक्रिया आगे बढ़ी, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बात गाली-गलौज से शुरू होकर देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में दहशत घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद काफी समय से चल रहा था, लेकिन प्रशासन की ओर से समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मामला हिंसक हो गया।

पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। फायरिंग की पुष्टि और दोषियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

2 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

2 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

2 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

3 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

5 hours ago