राज्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Rkpnews


सलेमपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक विजयलक्ष्मी गौतम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार को “सलेमपुर गैंग” नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें यह दावा किया गया कि “सलेमपुर कोतवाली के ठीक सामने राज्य मंत्री ने 9 करोड़ रुपये की जमीन लिखवाई है।” इस पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने इसे पूरी तरह निराधार, भ्रामक और उनकी सार्वजनिक छवि को ठेस पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने सलेमपुर कोतवाली में एक प्रार्थनापत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 356(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी का कहना है कि—

“पोस्ट की सत्यता और अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर बेबुनियाद प्रचार और आरोपों के खिलाफ कब और कैसे प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। वहीं, मंत्री समर्थकों ने इस मामले को साज़िशन छवि धूमिल करने की कोशिश बताया है।

जांच जारी है, पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

2 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

2 hours ago

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती से लेकर साईं बाबा की पुण्यतिथि तक, जानिए आज का इतिहास

15 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म…

2 hours ago

गुरुवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और आज के उपाय

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: सौभाग्य योग में किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें…

3 hours ago

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

11 hours ago