मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने भाजपा नेतृत्व को सुझाव दिया है कि भाजपा के घोषणा पत्र में इलाज और पढ़ाई मुफ्त करने की घोषणा होनी चाहिए,और इसके साथ साथ सीनियर सिटीजन को मुफ्त रेल यात्रा की भी सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स की जगह टर्नओवर पर टैक्स लगाया जाना चाहिए , जिससे अकाउंट बुक रखने से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि हर तालुका में कृषि उन्नत बाजार होना चाहिए।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में कुल 27 लोग होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निर्मला सीतारमन को समिति का संयोजक जबकि पीयूष गोयल का इस समिति का सह-संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा इस समिति में 24 लोग सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
वहीं इस समिति के सदस्यों की बात करें तो इसमें 24 सदस्य हैं।
बता दें कि इस चुनाव घोषणा पत्र समिति में जिन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, ये सभी राजनीति के धुरंधर माने जाते हैं। सभी नेताओं के पास राजनीति का अच्छा अनुभव रहा है और ये कई वर्षों ने राजनीति में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में बुनियादी सुविधाओं को शामिल करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ये सभी लोग मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेंगे, जिसके आधार पर जनता के बीच जाकर पार्टी वोट मांगेगी।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब पहले चरण के चुनाव में भी ज्यादा दिन शेष नहीं है। पहले चरण के नामांकन पत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सभी दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां सभी लोग जनता को लुभाने के भरसक प्रयास में जुटे हुए हैं, तो वहीं भाजपा भी अपनी पूरी तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। बता दें कि भाजपा इस बार ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…