दी पैरामाउंट एकेडमी के मेधावी हुए सम्मानित, खिले चेहरे

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दी पैरामाउंट एकेडमी शास्त्री नगर महराजगंज में वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनपति देवी महिला महाविद्यालय महराजगंज के प्राचार्य डॉ हरि प्रकाश शर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्री प्राइमरी में शौर्य स्कूल टॉपर रहे , प्राइमरी में अचिंत्य सत्संगी स्कूल टॉपर रहे और जूनियर में सौम्या श्रीवास्तव स्कूल टॉपर रही। मुख्य अतिथि द्वारा सभी स्कूल टॉपरों को ट्राफी देकर उन्हें सम्मानित किया गया । कक्षा प्लेवे से लेकर कक्षा नौवीं तक के सभी प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र और छात्राओं को शिल्ड दिया गया तथा शैक्षिक सत्र 2023-24 में बेस्ट डिसिप्लिन बेस्ट यूनिफार्म , बेस्ट एक्टीविटी , उच्चतम उपस्थिति वाले छात्रों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया ।
उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा सिंघानिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं को पहचानने के लिए आयोजित किया गया है ।जिनके उपलब्धियों से स्कूल और माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। इन छात्रों में ऐसे गुण समायोजित हैं जिनसे न केवल उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी बल्कि उनकी सफलता से हमारे स्कूल का भी नाम रोशन होगा। मैं उन छात्रों से भी कहना चाहूंगी जिन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला है वे उम्मीद न खोए क्योंकि यह सब कुछ का अंत नहीं है।भविष्य में आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के कई अवसर मिलेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिल से सभी माता – पिता और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जिन्होंने इन युवा प्रतिभाओं के व्यक्तित्व को सवारने और विकसित करने में बहुत प्रयास किए हैं।
इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाए उपस्थित रहें ।

rkpshomnath

Recent Posts

शादी में नेवता देने पहुंचे मेहमानों पर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के दर्जनभर घायल

मस्जिद में गाली देने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद, खाना खाने की तैयारी…

3 hours ago

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा, भाटपार रानी से डॉ. एएम अंसारी को मैदान में उतारेगी आजाद अधिकार सेना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने…

4 hours ago

न महंगी किताबें, न बड़े संसाधन… बहन की पुरानी पुस्तकें से पढ़कर निशि बनीं प्रदेश की टॉपर

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो…

6 hours ago

महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर संदिग्धों पर कसी निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने और महिला एवं बालिका…

9 hours ago

11 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन यासिर अराफात का निधन, अंगोला को मिली थी आजादी; जानिए देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं

11 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक…

9 hours ago

11 नवंबर 2026 का पंचांग एवं दैनिक राशिफल: भाई दूज पर बनेंगे खुशियों के संयोग, जानें 12 राशियों का हाल

11 नवंबर 2026: पंचांग की महत्वपूर्ण जान बुधवार, 11 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के…

9 hours ago