पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले

रसङा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सृष्टि में केवल मां-बाप और गुरु ही ऐसे व्यक्ति हैं जो यह चाहते हैं कि उनका पुत्र या उनका शिष्य उनसे आगे निकले और उनका नाम रोशन करें। ठीक इसके विपरीत दुनिया का हर व्यक्ति एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा में लगा हुआ है, और चारों तरफ एक दूसरे से बेहतर और आगे बढ़ने की होङ मची हुई है।
उक्त विचार है राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मंडल के महामंत्री अनिल कुमार वर्मा के जो रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरखूपुर राजभर बस्ती पर आयोजित विद्यालय के वार्षिकोत्सव,परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। वर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि उनके अच्छे कार्यों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, और ऐसा प्राथमिक विद्यालय पुरखूपूर के प्रधानाध्यापक हरिशंकर यादव एवं उनके समस्त स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। समस्त विद्यालय परिवार इसके लिए धन्यवाद का पात्र है।
शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन विद्यालय अवधि के उपरांत प्राथमिक विद्यालय पुरखूपूर राजभर बस्ती के अंकपत्र/पुरस्कार वितरण एवं परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं आदर्श शिक्षक हरिशंकर यादव ने प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले तीन बच्चों को बैग,कॉपी, कलम एवं आल इन वन पुस्तक से सम्मानित कराया। विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले, विद्यालय समय से आने वाले, प्रतिदिन स्वच्छता से एवं ड्रेस में विद्यालय आने वाले, परीक्षा में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले बच्चों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया गया। कक्षा 1 से लेकर 5 तक के अधिकांश बच्चे पुरस्कार पाकर काफी खुश दिखे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ रसङा ब्लॉक के अध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव, मीडिया प्रभारी प्रदीप गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुरखुपुर के ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव सहित बच्चों के अभिभावकों ने भी पूरे समय तक उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय परिवार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं अनुशासन के चलते बच्चों का शैक्षिक स्तर सराहनीय होने के कारण सभी वक्ताओं ने सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक राधेश्याम वर्मा, शिक्षिका ज्योति सिंह बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिशंकर यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं डायरी पेन देकर सम्मान किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

3 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

6 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

6 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

6 hours ago