हमला कर दो महिलाओ को गंभीर रूप से किया घायल सर्च ऑपरेशन जारी
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मोहनापुर में तेंदुआ दिखने की सूचना के बाद लोग दहशत में हैं। फिलहाल दो महिलाओं के घायल होने की सूचना पर वन विभाग और अशफाक उल्ला खान चिड़ियाघर के डॉ. योगेश सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर रवाना। क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने में जुटी है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार मोहल्ले में स्थित मोहनपुर सहित तुलसीपुरम, काशीपुरम और डिवाइन पब्लिक स्कूल के आसपास तेंदुआ के दिखने की खबर की बाद लोग दहशत में है। इसी बीच तेंदुए ने दो महिलाओं को घायल भी कर दिया है। मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल है। लोग हाथों में लाठियां डंडा लेकर खुद के बचाव में जुटे हुए हैं। जैसे ही इसकी सूचना वन विभाग की टीम को मिली टीम रेस्क्यू के लिए क्षेत्र में पहुंच गई है, वहीं चिड़ियाघर के डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सोमवार की भोर में 4 बजे के आस पास मोहनपुर क्षेत्र के कुछ इलाकों में तेंदुए के देखने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। बता दें की सुबह सावन का सोमवार होने की वजह से महिलाऐं भगवान शंकर को जल देने के लिए निकली थी, कि इसी बीच दो महिलाओं पर तेंदुए ने अटैक किया। इस वजह से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिन क्षेत्रों में तेंदुआ देखा गया है यह पूरा एरिया तीन वार्डों के बीच में आता है, इस बारे में क्षेत्र के पार्षद राम गति, राजेश कुमार और वार्ड नंबर 23 के पार्षद चंद्रभान प्रजापति का कहना है कि मोहनपुर क्षेत्र में तेंदुआ के देखने के बाद हम लोग सक्रिय हो गए। तुलसीपुरम, काशीपुरम सहित मोहनापुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल के आसपास उसके देखे जाने की खबर मिली थी। तत्काल वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। इसी बीच दो महिलाओं के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। लोग दहशत में है, लेकिन जल्द ही रेस्क्यू कर लिया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था।
इस बारे में जू के डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि वन विभाग जू की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन जारी है, जल्द ही उसका रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…