आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राय के उपर मार पीट तथा सरकारी अभिलेखों को फाड़ने का आरोप लगाकर सोमवार को नगर पंचायत महाराजगंज में तैनात लिपिक मनोज कुमार सिंह द्वारा शहर कोतवाली आजमगढ़ में एक् प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
सत्येंद्र राय द्वारा नगर पंचायत दफ्तर महाराजगंज मे तैनात मनोज कुमार सिंह के साथ मारपीट और सरकारी अभिलेखों को फाड़ने का भी आपोप लगा है। इस संबंध में कोतवाल आजमगढ़ जांच में जुट गए हैँ।
इस सिलसिले में जब भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे ऊपर लगाएा गए आरोप बे बुनियाद है। मनोज कुमार सिंह द्वारा ठेका दिलाने के नाम पर तमाम लोगों से पैसा लिया गया है और ठेका देने के लिए प्रतिदिन लोगों को दौड़ाया जा रहा है, भुक्त भोगी लोग जब दौड़ते दौड़ते थक गए हैं तो अपने पैसे का डिमांड कर रहे हैं और मनोज सिंह उन लोगों का पैसा देने में असमर्थ है। इस संबंध में जब मनोज सिंह से पूछा कि आखिर आप उन लोगों का पैसा क्यों नहीं वापस कर रहे हैँ तो मनोज सिंह का जवाब था कि हमने किसी से पैसा नहीं मागा जिसको जरूरत थी उन लोगों ने पैसा दिया और आप कौन होते हैं बीच में टांग लड़ाने वाले ।
इस संबंध में सत्येंद्र राय ने कहा कि मैं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार था और विधायकी लड़ा हूं और लडूंगा भी इसलिए मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं का सही तरीके से पालन कराउ और भ्रष्टाचार को रोकू तथा सरकार को बदनाम करने वालों को भी समझा सकूं कि ऐसा काम न करिए जिससे कि सरकार बदनाम हो। इसी से जोड़कर मनोज सिंह ने मेरे ऊपर कोतवाली में झूठा आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र डाला है। मामला कुछ भी हो जांच हो जाने के बाद गलत करने वालों के ऊपर मानिहानी का दवा तो ठोकूंगा ही ठोकूंगा। और अपने गलत कर्तव्यों से सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को कतई नहीं छोडूंगा।दूसरी तरफ जब मनोज सिंह से ठेका दिलाने के नाम पर पैसा लेने की बात पूछी गई तो उन्हों ने कहा कि हम कौन होते है, ठेका दिलाने का हमारे उपर लगाया गया आरोप गलत हैँ।
राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…
क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…
कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…
जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…