मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य सरकार और मनपा जहां एक तरफ स्वच्छता अभियान चला रही है वहीं पवई के आईआईटी मार्केट के बगल में स्थित फुले नगर झोपड़पट्टी में गटर के गंदे पानी से जलजमाव हो रहा है। इस कारण बीमारियो के फैलने का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों का कहना है कि गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, इससे नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है। हैरत की बात यह है कि जलजमाव दवाखाने के ठीक सामने हो रहा है। स्थानीय नागरिकों की लिखित शिकायत के बावजूद मनपा इस समस्या को संज्ञान में नहीं ले रही है। इस कारण नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द इन नालों की सफाई नहीं की गई तो मनपा एस विभाग कार्यालय पर मोर्चा निकाला जाएगा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…
धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…
AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…