4 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

पटना Rkpnews बिहार में मानसून मेहरबान है। सितम्बर के पूरे महीने मानसून की सक्रियता से राज्य के सभी जिलों में बारिश होती रही। इस बीच वज्रपात और ठनका गिरने से बिहार के कई जिलों में एक सौ से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई। बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा हुआ जिससे किसानों के चेहरे खिले दिखे ।

 आज मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहाँ है की 4 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। वहीं राज्य के 26 जिलों में हल्की बारिश और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान लगाया है।मौसम के जानकारों के मुताबिक पश्चिमी मानसून टर्फ उत्तर पंजाब क्षेत्र से होते हुए दक्षिण पूर्व बिहार उत्तर प्रदेश हरियाणा से बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके प्रभाव से बिहार में बारिश हो रही है और वज्रपात की घटनाएं देखी जा रही हैं। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में वज्रपात से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी गई है। राज्य के 26 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। शेष हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा।बीते 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई है। इनमें किशनगंज के गलगलिया में सबसे ज्यादा 130.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। राजधानी पटना में भी कल हल्की बारिश हुई।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago