भारत विकास परिषद राघव शाखा की बैठक में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भारत भारत विकास परिषद के आवश्यक बैठक का आयोजन गोरखपुर के प्रतिष्ठित होटल में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन प्रोजेक्ट ट्रस्ट एवं प्रॉपर्टी प्रमोद राम त्रिपाठी उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.आर. पी. शुक्ला भी उपस्थित थे।सभा के प्रारंभ में भारत माता का माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात वैशाली सिंह ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान किया एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि आज के परिवेश में हमें एक राष्ट्र और एक समाज को संगठित करने के लिए सभी को आगे आना होगा, विशेष कर महिलाओं को अपने उत्तरदायित्व का पालन एवं निर्माण करना होगा। देश में जो जातिपात,भेदभाव, सांप्रदायिकता ,भ्रष्टाचार फैला हुआ है, उसे दूर करना होगा सशक्त भारत के निर्माण के लिए हमें अपने राष्ट्र की धरोहर युवा पीढ़ी को सशक्त करना होगा तभी एक उन्नतशील राष्ट्र की हम कल्पना कर पाएंगे। हम एक हो तथा आपसी सामंजस्य बनाए रखें, इसके बारे में गहन चिंतन करना होगा। हमारे देश में भारत विकास परिषद की लगभग 83000 शाखाएं हैं। हम स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने जिन कार्यों को अधूरा छोड़ दिया था, हम उन कार्यों को अपनी शाखा के माध्यम से पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं ।हमने लगभग 13 विज्ञान केंद्र बनाए हैं।गांव में समग्र विकास के कार्यक्रम को संपादित करने के लिए शौचालय, वृक्षारोपण, सड़कों का निर्माण, प्राथमिक विद्यालय, मेडिकल हेल्थ सेंटर बनाने पर भी कार्य कर रहे हैं। गांव में बच्चों को पढ़ाई के साथ उनको रोजगार भी मिल सके ,इसके लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं। अपने कई गांवों को गोद भी लिया है ।हम पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण पर भी जोर दे रहे हैं ।बनवासी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए हम समग्र प्रयास कर रहे हैं। उनके बच्चे समाज की मुख्य धारा में आ सके, उनके मध्य शैक्षिक वातावरण प्रदान करने का प्रयास कर रहे है। हम मासिक बैठक भी करते हैं, तथा उसे क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से रूबरू होते हैं ,और उसको दूर करने का प्रयास करते हैं। आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य मेरे सपनों का भारत कैसा हो,हमारे राष्ट्र की सीमा सुरक्षित हो, इस बारे में प्रयास करना होगा। कभी देश की आजादी में युवाओं ने एक सशक्त भूमिका निभाई और जरूरत पड़ने पर नेतृत्व भी किया। युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ ही साथ हमारे देश के भविष्य के साथ एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज सरकार का पूरा ध्यान युवाओं के माध्यम से विकास लाने पर केंद्रित है। आगामी वर्षों में भारत को विकसित श्रेणी में लाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। यह तभी संभव होगा जब हम लोग एक दूसरे का सम्मान करेंगे। हम लोग इस शाखा के माध्यम से प्रोजेक्ट कार्य को संपादित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर श्री राघव शाखा की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि आज के परिवेश में महिलाओं को समाज में एक उचित स्थान दिलाना और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका को स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। हम लोग अशिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, दहेज प्रथा के खिलाफ अनेक सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। हम अधिक से अधिक युवावो को अवसर प्रदान कर रहे हैं। आज के परिपेक्ष में देशवासियों सामूहिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है। आज जन कल्याण से जग कल्याण की राह पर चलने वाला भारत पहला राष्ट्र बना है। आज समूचा देश भारत की तरफ गर्व अपेक्षा से देख रहा है। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान,जय अनुसंधान के दम पर भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है।आज देश में नवाचार को प्रोत्साहन मिल रहा है। इस अवसर पर सचिव डॉ. एल. बी. पांडेय, कोषाध्यक्ष डॉ.राज गुप्ता, संगठन सचिव सुयश भट्ट,रुद्र गुप्ता, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, विनोद सिंह, भुवनेश शुक्ला,चंद्रभूषण तिवारी, शत्रुंजय पाल, रंजन कुशवाहा, अंकित त्रिपाठी, महिला संयोजिका तान्या जायसवाल,वैशाली सिंह, अर्चना सिंह, दीप्ति,अदिति सिंह,अतुल सिंह, रमा गुप्ता, संगीता साहनी, सरिता आनंद, आलेख निषाद, सुधा रानी, खुशी सिंह, पूर्वांचल राज के चीफ ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी उपस्थित थे। सभा का संचालन डॉ.शोभित श्रीवास्तव ने किया। बैठक के समापन में आए हुए सभी पदाधिकारी और सदस्यों का आभार डॉ.श्वेता सिंह ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छीनी मासूम की जिंदगी, खेलते समय 7 वर्षीय वंदना की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक…

1 hour ago

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

14 hours ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

16 hours ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

20 hours ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

23 hours ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

23 hours ago