सीएचसी 32 बेड बनकटा अस्पताल है भुंडवार ग्राम में प्रधान चले इलाज को: देवरिया

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार के अनुसार सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के भाटपार रानी तहसील के विधान सभा भाटपार में आने वाले उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर जिले के आखरी छोर पर स्थित सीएचसी बनकटा भुंडवार को आज भी इलाज के योग्य बनाए जाने की जनता राह देख रही है।
वहीं विगत दिनों जब इस अस्पताल को लेकर खबर आंखों देखी के तहत पत्रकारों द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया तब भुंडवार ग्राम के ग्राम प्रधान विजय नारायण पाण्डेय जो कि इनके ही ग्राम पंचायत में यह 32 बेड का बनकटा भुंडवार अस्पताल स्थित है वहां के ग्राम प्रधान द्वारा यह जानकारी सामने आई है कि हमारे खुद के बहन का चोट लगने के कारण बाहों में फैक्चर हो गया है। और इस 32 बेड के अस्पताल पर ओपीडी इमरजेंसी इलाज पैथोलॉजी जांच लैब टेक्नीशियन एक्स-रे मशीन आदि की सुविधा नहीं होने से यहां से 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय देवरिया को लेकर जाना पड़ रहा है। यहां महज ही एक डाक्टर डाक्टर पीके रंजन हैं जो महज दो से तीन रोज ही ड्यूटी यहां लगती है। इनके इलाज से थोड़ी बहुत राहत मिल जाती है। जबकि हम खुद अपने एक परिजन को ले कर यहां से 50 किलो मीटर दूर इलाज को देवरिया जा रहे हैं। वहीं जब इस संदर्भ में सीएचसी बनकटा भुंडवारू एवं पीएचसी बनकटा के प्रभारी (एम वाई सी)
डॉक्टर ओपी भार्गव से इस बाबत जानना चाहा गया तो उनका कहना था की चुनाव अधिसूचना चल रहा है अभी हम कुछ नहीं कहेंगे।किंतु आचार संहिता के समाप्त होते ही व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

2 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

3 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

3 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

3 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

3 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

3 hours ago