ग्राउंड फ्लोर से 80 मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा )
गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। लगातार गर्रा नदी में पानी बढ़ने के चलते मेडिकल कॉलेज परिसर में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए प्रबंधन ने एहतियातन सभी वार्डों के मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट करा दिया। सूत्रों के अनुसार अस्पताल के निचले हिस्सों में पानी भरने की संभावना बनी हुई थी। जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए प्रशासन ने मरीजों को ऊपर की मंजिल पर स्थानांतरित कराया। वहीं, पानी आने वाले रास्ते को रोकने के लिए बाउंड्री बनवाई गई है। ताकि अस्पताल परिसर सुरक्षित रहे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमारने बताया कि बाढ़ के कारण अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति बन सकती थी। मरीजों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी मरीजों को तुरंत दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कराया गया है।
किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…
✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…
सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…