रामचरितमानस के चार घाट हैं – विजय कौशिक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) मानस के चार घाट हैं पहला शरणागति घाट, दूसरा कर्मकांड घाट, तीसरा ज्ञान घाट और चौथा भक्ति घाट। शरणागति घाट बनारस में है जहां गोस्वामी तुलसीदास जी राम कथा वाचक एवं संत समाज श्रोता है। कर्मकांड घाट प्रयागराज में है जहां याज्ञवल्क्यजी भारद्वाज मुनि को राम कथा सुनाते हैं। ज्ञान घाट कैलाश पर्वत है जहां महादेव माता पार्वती को राम कथा सुनाते हैं। भक्ति घाट नीलगिरी पर्वत पर है जहां कागभुशुण्डि गरुणजी को राम कथा सुनाते हैं। उक्त बातें मानस मर्मज्ञ विजय कौशिक महाराज नारायण पुर में मुक्ति नाथ मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय कथा में सुना रहे थे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर नारायनपुर में मुक्ति नाथ मंदिर में मुक्ति नाथ सेवा समिति द्वारा हर वर्ष शिव विवाह महोत्सव आयोजित किया जाता है। मंदिर में कल से 48 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ है 11 ब्राह्मणो द्वारा विश्व कल्याण हेतु रुद्राभिषेक किया गया,आज से 24 घंटे का मानस पाठ आयोजित किया गया है।कल 2100 लड़कियों द्वारा कलश यात्रा एवं शिव बारात निकाली जाएगी। बारात में 25 झांकियां भी विभिन्न देवी देवताओं की चलेंगी।कल पतार भरौली , विश्वभर पुर, लट्ठूडीह के लोगों द्वारा पारंपरिक होली भी मुक्ति नाथ मंदिर में गायी जाएगी। मुक्ति नाथ सेवा समिति के सदस्य युद्ध स्तर पर शिव बारात की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

3 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

11 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

12 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago