बारात में मारपीट करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

इलाज के दौरान एक की हुई थी मृत्यु

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) थाना रूपईडीहा पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व l थाना रूपईडीहा प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह के निर्देशन में व0उ0नि0अनिल कुमार यादव व चौकी इंचार्ज बाबागंज उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा पुलिस बल द्वारा 05 मार्च 2024 को ग्राम रामनगर दा0 बसन्तपुर ऊदल में बेचन आर्या के घर आयी बारात में दो पक्षो में मारपीट होने के कारण घायल सोनू आर्या पुत्र बांके लाल निवासी बलदीवसिंहपुरवा थाना रामगाँव बहराइच के सिर में गम्भीर चोटे लगने के कारण मृत्यु हो गई l इस संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2024 धारा 147/148/304/308/323/504/506 IPC व 3(2)(V) एससी/एस टी एक्ट मुकदमा दर्ज कर l विवेचना क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय द्वारा की जा रही है l नानपारा क्षेत्राधिकारी द्वारा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी मे गठित टीम द्वारा 7 मार्च को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल चार अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया l गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में शामिल 01 अदद ट्रैक्टर की लोहे की पटिया व 03 अदद बांस के डण्डो को रामनगर बाग के पीछे पुआल में बरामद किया गया । चारों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर पेशी हेतु संबंधित न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
अभियुक्त जितेन्द्र वर्मा उर्फ गुड्डू पुत्र ओंमकार वर्मा निवासी रामनगर थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
अरविन्द उर्फ मटरू पुत्र रमेश,
चन्द्रप्रकाश वर्मा उर्फ डब्लू पुत्र राम बहोरे वर्मा,ओमकार पुत्र राम बहोरे वर्मा, अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वालीं पुलिस टीम व0उ0नि0 अनिल कुमार यादव,
रामगोविन्द वर्मा चौकी इंचार्ज बाबागंज,संतोष कुमार यादव,मुलायम यादव,अवधेश यादव,नरेन्द्र गुप्ता,भरत यादव,मनोज कुमार,अनुज कुमार थाना रूपईडीहा l

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

3 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

11 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

12 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago